एसईसीएल कोरबा में धूमधाम से मनाया गया विश्व दिवस पर्यावरण दिवस…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  विश्व दिवस पर्यावरण दिवस 5 जून को पौधा रोपण के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से अधिकारियो एवं कर्मचारियों के द्वारा विश्व पर्यावरण  बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रमेन्द्र शेखर पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक आर के गुप्ता की अध्यक्षता में कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए और पर्यावरण जागरूकता के प्रति गहरी अंतर्दृष्टि विकसित की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक  आर के गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण पश्चात अधिकारीयों /कर्मचारियों के साथ पौधा रोपण का कार्य किया गया | सीनियर रिक्रिएशन क्लब, एस.ई.सी.एल कोरबा क्षेत्र में मुख्य अतिथि प्रमेन्द्र शेखर पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा द्वारा अधिकारी, कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी व प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने हेतु वैकल्पिक सुझाव साझा किये गएl क्षेत्रीय महाप्रबंधक  आर के गुप्ता द्वारा चेयरमैन, कोल इंडिया का सन्देश पठन किया, साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने हेतु अनमोल सुझावों व जन भागीदारी का सन्देश दिया गया ।

इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमे उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया | अंत में उपस्थित सर्वजनों को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका के निर्वहन हेतु प्रेरि किया| पर्यावरण एवं वन विभाग, एसईसीएल कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किये गए उत्कृष्ट कार्यों का स्वप्निल सुमन, नोडल आधिकारी (पर्यावरण), कोरबा क्षेत्र द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती यामिनी सिंह, उप प्रबंधक (पर्यावरण), कोरबा क्षेत्र द्वारा किया गया

इस अवसर पर  के आर बिंद, स्टाफ ऑफिसर (खनन), कोरबा क्षेत्र एवं पर्यावरण एवं वन विभाग के  आकाश कुमार, उप प्रबंधक (खनन ) कोरबा क्षेत्र उपस्थित रहे कार्यक्रम में जेसीसी, कल्याण, सुरक्षा समिति, सिस्टा कांऊसिल, ओबीस के सदस्य अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this Article