जल आवर्धन योजना से नहीं हो रही पानी आपूर्ति, पंडरीपानी के लगभग 1100 लोग ढोंढ़ी व नदी का पानी पीने मजबूर….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में भी गर्मी में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान रहे। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आश्रित ग्रामो को जल आवर्धन योजना का लाभ नहीं मिला। इस योजना से निर्मित पानी टंकी शो पीस बनकर रह गयी है। पाइपलाइन बिछाने के बाद घरों में नल कनेक्शन दिए गए। मगर टंकी भरने कोई व्यवस्था नहीं करने से पानी की एक बूंद लोगों के घरों तक नहीं पहुंची।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरीपानी की लगभग 1100 आबादी गर्मी में पानी की समस्या से परेशान रही। ढ़ोंबी और नदी का पानी पीने की मजबूरी बन गई। पानी टंकी का निर्माण और पाइप बिछाने का काम शुरू होने पर पंडरीपानी सहित आश्रित ग्राम जटांगपुर, बिरवट व बंचर के ग्रामीणों की यह उम्मीद जागी कि अब उनके ग्रामो में पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी। मगर जल आवर्धन योजना का काम पूरा होने के बावजूद पानी आपूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीण परेशान रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि टंकी बनाने के बाद पानी भरने बोर खनन का कार्य नहीं कराया है। ग्राम पंचायत में 4 हैंडपंप हैं, मगर इसके खराब होने के बाद सुधारा नहीं गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनपद सदस्य सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के कार्यालय में सूचना दी है, मगर अब तक हैंडपंप को सुधारा नहीं गया है।

Share this Article