असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी की फांसी के फंदे में लटकी मिली लाश…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल मानिकपुर में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली हैं। महिला का शव एसईसीएल ऑफिसर्स कालोनी में मिला। बताया जा रहा हैं की घटना के वक्त असिस्टेंट मैनेजर राजीव सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार घटना का पता तब चला जब बड़े बेटे ने छोटे भाई के रोने की आवाज सुनकर घर में देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने राजीव सिंह को फोन कर जानकारी दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सको ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

- Advertisement -

प्रभारी नवीन पटेल के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। जांच जारी है। राजीव सिंह मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं। उनकी शादी 2011 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम और आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल शव को एसईसीएल के शव कक्ष में रखा गया है।

Share this Article