उरगा-चांपा मार्ग पर पुनः हुआ काम शुरू-लगभग माहभर में बनेगी 200 मीटर सड़क…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  एनएचएआई की उरगा-चांपा फोरलेन सड़क का बाकी 200 मीटर का काम भी पुनः शुरू हो गया हैं। लगभग एक महीने के भीतर यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। उरगा के पास जमीन क्लियर होने में ही लगभग साढ़े तीन साल का समय लग गया। सड़क का काम दिसंबर 2023 में पूरा हो जाना था, लेकिन जमीन समय पर नहीं मिलने के कारण डेढ़ साल का अतिरिक्त समय लग गया। इस सड़क का निर्माण 630 करोड़ में कराया जा रहा है। इसकी लंबाई 38.200 किलोमीटर है। उरगा-चांपा बाईपास का निर्माण पहले ही करा लिया है। उरगा के पास ही एंट्री पॉइंट है। इसके अलावा उरगा-बिलासपुर इकोनामिक कॉरिडोर का इसी स्थान पर क्रॉसिंग भी है। सड़क नहीं बनने से गर्मी के समय धूल और बारिश के समय कीचड़ से लोगों को परेशान होना पड़ता था।

- Advertisement -

पहले फेस के काम पूरा होने के बाद ही दूसरा फेस का काम चालू होगा जो उरगा से कटघोरा के लिए फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाना है उसके लिए भी शासन के द्वारा राशि प्रदान कर दी गई है। जल्दी ही इस काम का भी टेंडर होने से लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी।

Share this Article