हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत -मवेशी से टकराई बाइक

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले के में करतला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गयी हैं। जानकारी के अनुसार वे मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में निवास करते थे। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने रिश्तेदार के यहां से वापस लौट रहे थे। लौटते समये उनकी बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीनों की मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार वे तीनो खाना खाने के बाद रात्रि में एक ही बाइक में सवार होकर ग्राम दादर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक के सामने अचानक मावेशी आ गया और बाइक की जोरदार टक्कर मवेशी से हो गई। तीनों बाइक से उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे।

उक्त भीषण हादसे में रामायण और सादराम नामक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं सुख सिंह नामक तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। तीनों मृतक मजदूरी का काम करते थे। एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की खबर के बाद दादर बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वहां पर मवेशियों की भीड़ होती है। इस स्थान में आये दिन हादसे होते रहते है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से सड़क पर बैठे मवेशियो को हटाने मांग की है।

Share this Article