बालिका अपहरण मामले में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा अंचल सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 21 जून को एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना प्राप्त होने पश्चात अपहरण की धारा पर अपराध दर्ज कर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व मे टीम गठित कर मामले के कथित संदेही आरोपी को पौड़ीबहार क्षेत्र से अर्ध रात्रि हिरासत मे ले पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोरबा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अपहरण की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। परिजनों से बालिका के अचानक लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो भादंवि की अपहरण संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने अर्ध रात्रि संदेही को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा संदेही से गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा हैं की प्रारंभिक जानकारी में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Share this Article