NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा कोरबा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार विधायक निवास रेलडबरी में टिफिन बैठक 12 अक्टूबर समय 11 बजे रखी गयी हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जिला कोरबा करेंगे।
- Advertisement -
छत्तीसगढ़ शासन मंत्रिमंडल के द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी, धान खरीदी के लिए पुनः पंजीयन शुरू करना व गिरदावली के लिए समय सीमा बढ़ाए जाने पर विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा कार्यकर्ता एवं किसानों के साथ टिफिन बैठक कर परिचर्चा करेंगे। नवरतन राजपूत मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा के द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ता व किसानो को उपस्थित होने आह्वान किया गया है।