पाली एसडीएम रोहित सिंह ने कार्यवाही कर हरदीबाजार एवं सुवाभोड़ी क्षेत्र में 18 अवैध ईंटभट्ठा को किया जब्त…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

* अवैध बिजली कनेक्शन, अवैध कोयला से ईंटभट्ठा चलाने का आरोप
* जेसीबी, ट्रैक्टर जब्त

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा  कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर पाली एसडीएम रोहित सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हरदीबाजार और सुवाभोड़ी में अवैध रूप से संचालन के आरोप में 18 ईंटभट्ठों में जब्ती कार्यवाही की। अवैध ईंटभट्ठों को ग्राम पंचायत के सुपूर्द कर सुरक्षित रखा गया। ईंटभट्ठों में करीब 9 लाख ईंट बनाए गए थे, जिसकी कीमत 9 लाख रूपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पाली एसडीएम को छापा मार कार्यवाही के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन भी मिला और वर्षों से यहां अवैध बिजली का उपयोग किया जा रहा था। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक कार्यवाही करें इसके साथ ही पास की खदान से चोरी का कोयला भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा हैं की अवैध मिट्टी की खुदाई में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस थाना के सुपूर्द किया गया है।

एसडीएम रोहित सिंह की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं और अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों में भय व्याप्त है। एसडीएम रोहित सिंह ने कहा है कि क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य संचालित नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम रोहित सिंह के साथ हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू, थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की टीम शामिल थी।

Share this Article