न्यायधानी राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में कराटे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय में 27 एवं 28 दिसंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिलासपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 515 खिलाड़ी (छात्र-छात्राएं) भाग लिए। यह प्रतियोगिता जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर वर्गों में 5 वर्ष से लेकर 21+ आयु वर्ग तक आयोजित की गई।

- Advertisement -

आयोजन का में मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि अध्यक्षता महेश दुबे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमरनाथ सिंह, अख्तर खान उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जिसमें बाकी मोगरा के sk karate sports academy ke 12 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें उनकी शानदार प्रस्तुति रही।
युवान कुर्रे 2 रजत पदक आलोक महंत 1 रजत 1 कांस्य अंशिका मिश्रा 1 स्वर्ण पदक अभीषेक सिंह 1 स्वर्ण 1 रजत झील कुर्रे 1स्वर्ण 1 रजत
ख़ुशी सिंह 1 कांस्य पदक
सामिया 1 स्वर्ण पदक
कुनाल कश्यप 2 कांस्य पदक
दामिनी कुमारी 1 कांस्य पदक
हीना पटेल 1 स्वर्ण पदक
रीना पटेल 1 रजत पदक
के साथ जीत हासिल की ।
5 स्वर्ण, 5 रजत 6 कांस्य
कुल 16 पदकों के साथ बच्चे 29 तारीख को घर लौटे। कोच प्रेरणा मुनि ने बताया कि बच्चे इस प्रतियोगिता के लिए कई दिनों से प्रैक्टिस में लगे हुए थे । एग्जाम होने के कारण बच्चे घर में एवं रविवार को ही अकादमी आ कर प्रेक्टिस कर पाते थे। फिर भी बच्चों ने अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। तथा अभिषेक सिंह ने प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में अपना स्थान बनाया।

राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक, कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव अविनाश सेठी एवं
छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ,विनायक पब्लिक स्कूल के प्राचार्या
श्रीमति रंजिता गुप्ता जी के साथ पूरे कराते परिवार, विद्यालय परिवार ने बच्चों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ममता कश्यप – 3 स्वर्ण
नव्या साहू – 2 स्वर्ण, 1 रजत
अनय दास – 2 स्वर्ण
हिमांशी साहू – 2 स्वर्ण
अभिषेक सिंह – 1 स्वर्ण, 1 रजत
भुवन भैना – 1 स्वर्ण, 1 रजत
लालिमा चंद्र – 1 स्वर्ण, 1 रजत
पलक साहू – 1 स्वर्ण, 1 रजत
शेरा मारिया एंथोनी – 1 स्वर्ण, 1 रजत
विप्र वर्निता पाठक – 1 स्वर्ण, 1 रजत

Share this Article