NOW HINDUSTAN. Korba. राजापाकर /वैशाली दलित महादलित टोलो, गरीब और असहाय, झोपड़ी घर वाले लोगों का जियो टैग किया जा रहा है. ताकि आवास योजना के तहत लाभुको का अंतिम सूची बनाया जा सके. इस संबंध में बीडियो सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिन लोगों के घर फुस झोपड़ी के हैं बिना घर के हैं . वैसे लोगों का आवास सर्वेक्षण कार्य चल रहा है .वैसे लोगों को ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए राशि दी जाएगी. जिन लोगों का घर छत पक्के के मकान हैं ,बाइक हैं चार पहिया वाहन है .वैसे लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. यदि सूची में भूलबस वैसे लोगों का नाम आ गया है तो उन्हें नाम काटा जाएगा. एवं सही लाभुको आवास योजना का लाभ दिया जाएगा.।
- Advertisement -
पंचायत सचिव सुमित कुमार द्वारा बखरी बड़ाई पंचायत के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर आवास योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य किया गया एवं झोपड़ी टूटे-फूटे आवास गरीब दलित महादलित के घरों पर जाकर आवास सर्वेक्षण कर जीयो टैग किया गया. आवास योजना में सर्वेक्षण कार्य कर रहे पंचायत सचिव एवं आवास सहायकों में दिलीप कुमार ,गोपाल शर्मा, सुमित कुमार, सरिता देवी आदि शामिल हैं.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

