NOW HINDUSTAN. Korba. / Bihar राजापाकर /वैशाली इस संबंध में अनुरक्षकों अखिलेश सिंह ,सीताराम पासवान ,संजीत कुमार, वीर बहादुर राय, राजेश कुमार, अर्जुन कुमार ,राजू पासवान, महेश राय, अनिल सिंह, संजय राय ने बताया कि उनका मानदेय 2 साल किसी का 1 साल से बकाया है. लेकिन उन्हें मानदेय राशि नहीं मिल रही है. इस भीषण ठंड एवं शीतलहरी में भी प्रतिदिन सुबह-शाम नल जल योजना के तहत विभिन्न वार्डों में आम जनता को पानी उपलब्ध कराते हैं .फिर भी ससमय उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता है।
- Advertisement -
वहीं पीएचडी के तहत कार्यरत नल जल योजना के अनुरक्षकों का हाल तो और बेहाल है . ऐसे अनुरक्षकों का लगभग 5 साल से मानदेय बकाया है जो कि नहीं मिल रहा है. इस संबंध में पीएचडी के जेई अनामिका कुमारी से पूछे जाने पर बताया कि विभाग द्वारा राशि उपलब्ध होने पर शीघ्र पीएचडी के तहत कार्य करने वाले अनुरक्षको का मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा. वही अनुरक्षक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिन अनुरक्षको का मानदेय ज्यादा अवधि का बकाया है. इस संबंध में आवेदन लेकर जमा करें. वैसे अनुरक्षकों के लिए विभाग से मानदेय राशि उपलब्ध कराने के लिए लिखा जाएगा।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

