NOW HINDUSTAN. Korba. / Bihar राजापाकर /वैशाली पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन के अध्यक्षता में किया गया। यह शिविर रहमान फाउंडेशन के सौजन्य से जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना के प्रसिद्ध चिकित्सकों के साथ इंग्लैंड से आए हुए डॉक्टर सैयद रजा एवं उनकी टीम के चिकित्सकों द्वारा रोगियों का उपचार किया गया. शिविर में मूत्र रोग, पेट एवं लिवर रोग, हड्डी, नस, किडनी, मधुमेह, सांस एवं छाती रोग एवं स्त्री रोग से संबंधित बीमारियों का इलाज किया गया.वही निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
- Advertisement -

इस दौरान बीपी, शुगर, इसीजी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच भी की गई. इस मौके पर लगभग एक सौ निर्धन एवं गरीब लोगों के बीच कंबल एवं जैकेट का वितरण किया गया. शिविर के आयोजन में रहमान फाउंडेशन के अध्यक्ष ओबैदुर रहमान, अनवर जमाल, मुखिया अरशद हुसैन, नादीर अली, निखत परवेज आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मौके पर एन. पी मंडल (आईएएस), जितेंद्र मिश्रा(आईपीएस), मुखिया अरशद हुसैन, सरपंच हरि मंगल राय, उप मुखिया अनिल राय, पंचायत समिति सदस्य इरफान अहमद, नादिर अली, हारून अहमद, विनोद पासवान आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए. वही स्वास्थ्य शिविर में डॉ सैयद राजा, डॉक्टर वरुण, डॉक्टर निभा, डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉक्टर काजी मोहम्मद उबेद, डॉक्टर कृष्ण गोपाल आदि चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा शिविर में आए हुए रोगियों का इलाज किया. इस दौरान शिविर में दर्जनों महिला पुरुष रोगियों का सफल इलाज किया गया
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


