NOW HINDUSTAN. Korba. / Bihar राजापाकर /वैशाली बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।ठंड की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हैं। जिसे देखकर जिला कार्यालय द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है. जिससे लोगों को राहत की सांस मिली है .आज दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा कुशवाहा चौक, हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हेट चौक आदि जगहों पर अलाव की व्यापक व्यवस्था की गई।
- Advertisement -
वही जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हल्को में गरीबों और असहायो के बीच कंबल का वितरण किया गया. राजापाकर उत्तरी पंचायत के चित्रगुप्त नगर के महादलीत टोला में उर्मिला देवी, रामजनीया देवी, राम परी देवी, इनरिया देवी सहित विभिन्न महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

