सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर का जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर किया गया निरीक्षण …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. राजापाकर /वैशाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर का जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताढप सिंह एवं अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में हो रहे कार्य के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी प्राप्त किया .प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय एवं हेल्थ मैनेजर के जिला पदाधिकारी के बैठक में शामिल होने के कारण मौके पर उपस्थित अन्य चिकित्सकों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से संबंधित विभिन्न जानकारी लिया. उपस्थिति पंजी की जांच की गई .दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त किया. स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के जांच के लिए विभिन्न स्वास्थ्य उपकरणों की जांच की गई कि वे चल रहे हैं या कार्य नहीं कर रहे हैं .ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता मरीजों की अपेक्षा कम देखी गई.

- Advertisement -

जिसे चिकित्सक को ज्यादा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. फायर सिलेंडर का डेमो जांच कराया गया जिसमें वह सही पाया गया. निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषप्रद पाए गए. वहीं स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित पारामेडिकल, एएनएम, जीएनएम कॉलेज का भी निरीक्षण किया.एवं छात्र-छात्राओं से नियमित कक्षा चल रही है या नहीं हॉस्टल में सुविधा, खान-पान की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त किया .जो कमी थी उसे दूर करने का निर्देश दिया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article