अवैध शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

प्रकरण में 01 आरोपी से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा।
अपराध क्रमांक 01/26 धारा 34(2) आब. एक्ट
नाम आरोपी – दिलीप कुमार सतनामी पिता बाला राम सतनामी उम्र 33 वर्ष सा. सरहर थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छग)

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. Korba. जिला सक्ती के थाना क्षेत्रो मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) ,द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 01.01.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम सरहर में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी. दिलीप कुमार सतनामी पिता बाला राम सतनामी उम्र 33 वर्ष सा. सरहर थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छग) के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 5500/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव प्रआर. मनीष राजपूत, प्रआर. श्रीकांत सेंगर, आर. योगेश राठौर , आर टकेश्वर कटकवार, का योगदान रहा ।

Share this Article