एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट द्वारा निलंबित किए गए शासकीय कर्मचारियों का निलंबन निरस्त…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

*पूर्व विधायक गुलाब कमरों कलेक्टर के विरुद्ध कार्यवाही हेतु करेंगे मुख्य सचिव से मांग।

- Advertisement -

*तीनों कर्मचारियों को पूर्व पदस्थापना स्थान पर पुनः पदस्थ किया गया।*

NOW HINDUSTAN. Korba. सरगुजा कमिश्नर ने अपने आदेश में लिखा_कलेक्टर द्वारा की गई कार्यवाही एकपक्षीय, द्वेषपूर्ण और अनुचित थी, हड़ताल के दौरान कर्मचारियों से समर्थन मांगने के कारण किया गया था निलंबन।*

*इस मामले में पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रांताध्यक्ष श्री गुलाब कमरों ने निलंबन को पहले ही अलोकतांत्रिक व द्वेषपूर्ण बताया था और हड़ताल के समर्थन में साथियों सहित शामिल हुए थे।*

*निलंबन निरस्त होने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।*

*साथ ही समर्थन में खड़े समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया।*

*उन्होंने कहा कि कलेक्टर द्वारा ऐसे द्वेष पूर्ण और नियम विरुद्ध कार्यवाही करने पर कलेक्टर के विरुद्ध कार्यवाही हेतु करेंगे मुख्य सचिव से मांग।*

*सत्य की जीत | कर्मचारियों की जीत*

Share this Article