आदतन बदमाश सिद्धार्थ शर्मा घर में घुसकर महिला व उसके पति से की मारपीट……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी, मंगला में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, 02 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू एवं उसके साथी निधि पथे द्वारा घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने धमकी दी गई।

- Advertisement -

FIR में महिला ने बताया कि आरोपी पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर उसके घर में जबरन घुसे और उसके पति के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए कॉलर व बाल पकड़कर मारपीट करने लगे। जब महिला ने बीच-बचाव कर पति को छुड़ाने का प्रयास किया, तो आरोपी सिद्धार्थ शर्मा द्वारा महिला के सीने पर मारपीट किए जाने का आरोप है।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के पति द्वारा पुलिस सहायता के लिए 112 में कॉल करने पर आरोपियों ने मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया और बाद में वह मौके पर नहीं मिला।

घटना को महिला के पति पराग जैन,उसकी सास रेखा जैन एवं ससुर अशोक कुमार जैन ने देखा और सुना, जिनका उल्लेख FIR में गवाह के रूप दर्ज में किया गया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू आदतन बदमाश है तथा उसके खिलाफ तारबाहर व सिविल लाइन थानों में पूर्व में भी आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आ रही है, जिसकी पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सवाल यह है कि महिला सुरक्षा और घर की निजता पर हुए इस हमले के बाद पुलिस कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करेगी?

Share this Article