NOW HINDUSTAN. Korba. दयालपुर वैशाली उन्नति फाउंडेशन के राजेश कुमार ने छात्रों को वर्कशॉप से संबंधित जानकारी दी. महाविद्यालय के प्रचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों से कहा की यह वर्कशॉप आपके शैक्षणिक कैरियर में काफी लाभदायक है. सरकार ने स्नातक स्तर के सभी छात्रों को जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप अनिवार्य कर दिया है .उन्नति फाउंडेशन के प्रशिक्षक राजेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्कशॉप आपके व्यक्तित्व को जॉब के योग बनाएगा. यह वर्कशॉप 30 दोनों का है. वर्कशॉप में भाग लेने वाले छात्रों को इंफोसिस कंपनी कैंपस सेलेक्शन करेगी. छात्रो को वर्कशॉप के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करने का अवसर मिलेगा।
- Advertisement -

छात्रों से कहा गया कि आप डिजिटल दुनिया में हैं .आपको एआई, चैटजीपीटी एवं संचार की दुनिया में नवीनतम सूचनाओं से लैस होना है. या फाउंडेशन आपके शैक्षणिक कैरियर में काफी मददगार साबित होगा . वर्कशॉप के माध्यम से एक कुशल एवं प्रशिक्षित युवाओं को कंपनी जॉब देगी. इस अवसर पर प्रोफेसर रवी चंद्रन ,प्रोफेसर सौरभ कुमार, प्रोफेसर रविरंजन कुमार, प्रोफेसर राकेश कुमार सहित महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

