NOW HINDUSTAN. Korba. हाजीपुर /वैशाली डॉक्टर अनिल कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के दिशा निर्देश में पंचायत पहियार बुजुर्ग गांव रामपुर बघेल के पंचायत सरकार भवन में विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) बीबी जी राम जी विकसित भारत जी राम जी अधिनियम -2025 पर ग्रामीण स्तर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. डॉ कविता वर्मा, वैज्ञानिक गृह विज्ञान के द्वारा इस विधेयक के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई. इस नए बिल में काम को चार मुख्य प्रकार जैसे -जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़े काम और मौसम से जुड़े जोखिमों को कम करने वाले काम तक सीमित किया गया है. यह नए बिल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाया गया है. इसके तहत रोजगार बढ़ेगा ,आय बढ़ेगी और गांव में टिकाऊ निर्माण होगा।
- Advertisement -

इस नए बिल से किसानों को श्रमिकों की उपलब्धता और बेहतर कृषि सुविधाओं को लाभ मिलेगा. बाढ़ और जल संरक्षण से फसलों की सुरक्षा बढ़ेगी .राज्य 60 दिनों की अवधि तय कर सकते हैं. इस दौरान बुवाई और कटाई समय योजना के तहत काम रोका जाएगा. इससे कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की कमी नहीं होगी . इस नए बिल में रोजगार के दिन 100 से बढ़कर 125 कर दिए गए हैं.
इसमें महिलाओं की भागीदारी 48% से बढ़कर 56.74 % हो गई है. इससे किसान और श्रमिक दोनों को लाभ होता है. इस कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक कुमारी नम्रता कृषि अभियंत्रण के द्वारा जलवायु अनुकूल खेती के विषय पर जानकारी दी गई . इस कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य एवं उन्नतिशील किसान उपस्थित हुए . किसानों को इस विधेयक के विषय पर लीफलेट्स का वितरण किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों महिला पुरुष प्रगतिशील किसानों की भागीदारी रही.।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

