प्रखंड कार्यालय राजापाकर के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. राजापाकर /वैशाली जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. मौके पर भूमि विवाद से संबंधित अनेक रैयत किसान शिविर में उपस्थित हुए. अंचलाधिकारी गौरव कु मार ने शिविर में भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न वादों को देखा. जिसमें सुभाषचंद्र बनाम प्रभाषचंद्र, फतु राम बनाम गोपाल राम, सुरेश शाह बनाम कपिल शाह, राकेश कुमार राय बनाम देव प्रसाद राय, देयंती देवी बनाम विनोद सिंह, रिंकू देवी बनाम अजीत कुमार, अखिलेश कुमार बनाम शिवजी शाह आदि शामिल है ।

- Advertisement -

भूमि विवाद में दोनों पक्षों की उपस्थिति में अनेक वादों का मौके पर निपटारा किया. जिस केस में प्रतिवादी उपस्थित नहीं थे उसे अगले शिविर में आने का निर्देश दिया. वहीं राजस्व महा अभियान में ऑफलाइन दिए गए आवेदन के संबंध में भी लोगों ने जानकारी प्राप्त किया. जिसके आलोक में सीओ द्वारा बताया गया कि सभी ऑफलाइन आवेदन ऑनलाइन कर दिए गए हैं.वादी प्रतिवादी कोई भी कागज ऑनलाइन राजस्व विभाग के पोर्टल से निकाल सकते हैं. वही जिनके खाता, खेसरा ,रकवा में त्रुटि है  . उन्हें ऑनलाइन परिमार्जन करने की सलाह दी गई. ताकि कर्मचारी स्थल पर जाकर जांच कर उनके त्रुटि को दूर कर सके.

वही म्यूटेशन ऑनलाइन करने की सलाह दी गई तथा किसी बिचौलिया दलाल के फेर में नहीं रहने की सलाह दी गई .भूमि विभाग से संबंधित कोई भी कार्य होने पर सीधे अंचल कार्यालय में संपर्क करने का निर्देश दिया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article