जिले में फिर हुई हत्या, गावं में लाश मिलने से फैली सनसनी-आंगन में मिली लाश और कुल्हाड़ी……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक लाश मिलने की खबर से भय, शोक मिश्रित सनसनी व्याप्त है। जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी ग्रामीण की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी पहचान ग्राम निवासी नंदकुमार पटेल के रूप में की गयी हैं।

- Advertisement -

बताया जा रहा हैं की ग्रामीण का रक्तरंजित शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा मिला। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या का मामला बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करी है।
सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद किया है, जिसे हत्या में प्रयुक्त माना जा रहा है।

फिलहाल, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अज्ञात कथित आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक मिश्रित दहशत का माहौल है।

Share this Article