NOW HINDUSTAN. Korba. / Bihar सरस ई फतेहपुर वैशाली मालाकार कल्याण समिति वैशाली जिला के बैनर तले भारत के प्रथम महिला शिक्षिका,नारी शिक्षा की अग्रदूत राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 195 वी जयंती समारोह हर्षौल्लास के साथ सुधीर भगत (समाजसेवी) के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ राजीव मालाकार एवं संचालन प्रखर युवा नेता अजय मालाकार ने की। सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उपस्थित समाज के सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया साथ ही शिक्षित समाज एवं सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार ने बिहार सरकार से 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के शुभ अवसर पर राजकीय सम्मान के साथ शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग की एवं पटना सहित बिहार के प्रत्येक जिले में स्थाई फूल मंडी की मांग की।
- Advertisement -
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भक्त, गौतम भक्त, मुन्ना कुमार भगत, काशीनाथ भगत, राजकुमार भगत, सुधीर भगत, रंजीत मालाकार,अमित सैनी, सुमित मालाकार, अरविंद भगत सरपंच, परशुराम भगत,रामबाबू भगत,मनोज मालाकार,स्वतंत्र लाल,संजीत भगत,अरुण भगत, अवधेश भगत,रामानंद मालाकार, राजू मालाकार, गणेश भगत,प्रमोद सैनी, सुबोध भगत, अभिषेक रंजन, दिलीप मालाकार, सुनील भगत सहित सैंकड़ों वैशाली जिला माली समाज के लोग उपस्थित थे।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

