गनियारी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हंसी मजाक बना विवाद का कारण ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। नंदकुमार पटेल की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस डॉग ‘बाघा’ की सूझबूझ से आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। महज एक जूते ने पूरे हत्याकांड की परतें खोल दीं। सोमवार सुबह जयशंकर की बाड़ी के पास नंदकुमार पटेल का लहूलुहान शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सिर और चेहरे पर गहरे वार के निशान देख यह साफ हो गया था कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। सूचना मिलते ही करतला पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

- Advertisement -

जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक का एक जूता मिला। पुलिस डॉग बाघा को जैसे ही जूता सूंघाया गया, वह सीधा दौड़ते हुए करीब 200 मीटर दूर संदिग्ध जयशंकर के घर जा घुसा। आरोपी को बाहर लाने पर बाघा जूता मुंह में दबाकर उसके पास जाकर खड़ा हो गया—और यहीं हत्यारे का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि रविवार रात मृतक उसके घर आया था। पत्नी के साथ हंसी-मजाक को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। गुस्से में आकर जयशंकर ने बाड़ी में रखे डंडे से नंदकुमार के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों ही विवाहित बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका की हर ओर चर्चा हो रही है।

Share this Article