जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को भेजा गया जेल,शिकायत पर की गई कार्यवाही……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को जेल दाखिल कराया गया है। प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम परसापाली, थाना सारागांव के द्वारा दी गई शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई। शिकायत जांच पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42 लाख 78,000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/ 2025 पर धारा 420, 467, 468,471,34 भादवि का अपराध 03 अक्टूबर 2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

अपराध विवेचना एवं साक्ष्य संग्रह पर गौतम राठौर एवं विधायक बालेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने एवं मामले में विवेचना पूर्ण होने से अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में आज 9 जनवरी 2026 को पेश किया गया। CJM न्यायालय द्वारा चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया गया।

आरोपी द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट में आवेदन दिया गया जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। जमानत आवेदन खारिज होने के पश्चात पुलिस ने विधायक को जेल दाखिल करा दिया है।

Share this Article