ब्रेकिंग न्यूज़:- डायल 112 के चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती से किया गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। डायल 112 सेवा में तैनात एक चालक पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मामला कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। डायल 112 वाहन में पदस्थ चालक अपने चार अन्य साथियों के साथ बांकी स्थित एसईसीएल के एक आवास में पहुंचा था। आरोप है कि यहां युवती को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिविल लाइन थाना में इस मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, गैंगरेप की इस वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। डायल 112 जैसे आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article