कुसमुंडा में भाजपाइयों ने भगवान शिव का किया भव्य पूजन अर्चना …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशन पर जिला कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में बाँकी मोंगरा मंडल के तत्वाधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित माँ शेरावाली मंदिर परिसर में भगवान शिव का पूजा अर्चना और रुद्र अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने किया, जिसमें सामूहिक रूप से ओमकार जाप भी किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा द्वारा भगवान शिवलिंग पर सुगंधित माला अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद माँ शेरावाली मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र तिवारी श्री महाराज के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के दौरान भगवान शिव की आरती उतारी गई, जिससे पूरा परिसर ओमकार जाप की ध्वनि से गूंज उठा। पूजा में छतीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। यह पर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भव्य रूप से पूजा अर्चना किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, अ जा मो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता पटले, सुखदीप सिंह , रामेश्वर सोनी ,नागेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह ,अभिषेक पटेल ,हेमा शर्मा ,जनक राम पटेल ,हेमा शर्मा , रितेश सिंह , देवाशिष मानिकपुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this Article