
NOW HINDUSTAN korba. Bihar बरांटी/वैशाली इस संबंध में बराटी गांव निवासी रामानंद सिंह ने अपने ही गांव के रणधीर ठाकुर सहित उनके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बराटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार रामानंद सिंह शुक्रवार की संध्या करीब चार बजे पेठिया की ओर सौदा लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रणधीर ठाकुर ने उनसे अपने लिए भी सौदा लाने को कहा। असमर्थता जताने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।
- Advertisement -
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद रणधीर ठाकुर के परिवार के अन्य लोग रामानंद सिंह के घर पहुंचे और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटे और किसी तरह मामला शांत कराया गया। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी थाना को देते हुए न्याय की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


