
NOW HINDUSTAN. Korba.BIhar दयालपुर /वैशाली कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर अभिरंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है. युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है .आज देश को सांस्कृतिक विकास एवं आर्थिक प्रगति के लिए हमें स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए. किसी भी देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर होता है. स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक गुरु हैं .जब विश्व में युद्ध और अशांति के बादल छाए हुए हैं. तब हमें विवेकानंद के उपदेश को दुनिया के देश अपना कर सभी जाति ,धर्म एवं सभी समुदाय के लोगों के बीच शांति स्थापित कर सकते हैं .
- Advertisement -

डॉ नागेश्वर कुमार ने कहा कि विवेकानंद संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य करते रहें. देश के आध्यात्मिक शांति से संपूर्ण विश्व को परिचय कराया. हमें विवेकानंद जी के सिद्धांत को जीवन में अनुसरण करना चाहिए. कार्यक्रम में जये चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. अनेक छात्र-छात्राओं ने युवा दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया. छात्राओं ने युवा दिवस पर शपथ लिया कि वह देश के विकास में अपना योगदान देंगे एवं देश को सशक्त बनाएंगे. कार्यक्रम में छात्र सचिन कुमार, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, छात्रा पूजा सिंह, नेहा कुमारी, रोशनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, आरुषि झा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


