
NOW HINDUSTAN. Korba /Bihar राजापाकर /वैशाली इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक वैशाली ने बताया कि सबसे ज्यादा एक हजार लीटर स्प्रिट राजापाकर थाने में विनष्टीकरण किया जाना था. इसलिए पांच थाने से देसी विदेशी शराब को राजा पाकड़ थाने में मंगाकर विनष्टीकरण किया गया. पांच थानों में कटहरा थाना, जंदाहा थाना, गोरौल थाना, महुआ थाना एवं राजापाकर थाना शामिल है. कटहरा थाने में 5.5 लीटर देसी, 15.250 लीटर विदेशी, जंदाहा थाने से 60.375 लीटर विदेशी एवं 154 लीटर देशी, गोरौल थाने से विदेशी 25.875 लीटर, महुआ थाने से विदेशी 259. 8 लीटर, देसी 174.500 लिटर।
- Advertisement -
राजापाकर थाने से एक हजार लीटर स्प्रिट का विनष्टीकरण किया गया . मौके पर उत्पाद अधीक्षक वैशाली, सीओ गौरव कुमार, बीडियो सूर्य प्रताप सिंह, राजापाकर थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा, सहित सभी थानों के पदाधिकारी एवं थाना कर्मियों में विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ मास्टरजी, बीपी कुमार आदि शामिल है.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


