
NOW HINDUSTAN. Korba. गेवरा दीपका के दिव्यांग बाल विकास केंद्र में अनोखे अंदाज में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा के महामंत्री दीपक जायसवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। शुभचिंतकों द्वारा सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई संदेश प्राप्त होती रही। समाज सेवा से निरंतर जुड़े गरीबों पिछड़ों की आवाज बनकर निरंतर सेवा भावना से जुड़े दीपक जायसवाल दीपिका नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि रह चुके है। वर्तमान में कोरबा भाजपा मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। 2025 में उनके जन्मदिन को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कोयलांचल की नगरी में मनाया गया था। 2026 में उनका जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई गई। जिले एवं प्रदेश स्तर के भाजपा के दिग्गज लोगों ने उन्हें बधाई दी।
- Advertisement -
दीपक का कहना है कि वह हर वर्ष अपना जन्मदिन समाजिक लोगों के बीच मनाएंगे। NOW HINDUSTAN परिवार भी दीपक को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देती है।



