
NOW HINDUSTAN. Korba. राजापाकर /वैशाली इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने कहा कि शिविर में आज 16 महिलाओं के चिकित्सक डॉ मनीषा, डॉक्टर रमेश चंद्र सिंन्हा द्वार जांच एवं परामर्श दिया गया . उनके विभिन्न जांच हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित विभिन्न जांच किए गए. एवं खाने के लिए विटामिन बी कंपलेक्स, आईरन की गोलियां दी गई. वहीं महिलाओं को परामर्श दिया गया कि इस अवस्था में भारी वजन नहीं उठावे. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. खाने में हरे साग, सब्जी, फल ,दूध, अंडा इत्यादि का प्रयोग करें. वही डिलीवरी अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में करवाए. जहां पर परशिक्षित नर्स एवं डॉक्टर द्वारा डिलीवरी कराया जाता है. जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है.।
- Advertisement -
वही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर में लाया गया. शिविर में सहयोग करने वाले एएनएम किरण कुमारी, गुंजन कुमारी, शांति कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर में सहयोग किया गया.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


