NOW HINDUSTAN. Korba. कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा जिला कोरबा में डॉ राजेश कुमार साहू ने नए अधिष्ठाता के पद पर पदासीन हुए, विदित हो कि डॉ साहू जी का कृषि प्रसार विषय के विशेषज्ञ हैं एवं उन्हें विगत 29 वर्षों का कृषि संबंधित शिक्षण, अनुसंधान एवं पप्रसार का अनुभव है तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जैसे जगदलपुर, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, भाटापारा, बिलासपुर एवं अन्य संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उक्त अवधि में उनके द्वारा कृषि प्रचार प्रसार तथा अनुसंधान संबंधित कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई तथा एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधनात्मक रिसर्च पेपर का प्रस्तुति कारण कर चुके हैं।
- Advertisement -
कृषि महाविद्यालय, कटघोरा के स्थापना के वक़्त भी वे यहीं पदस्थ थे व उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई थी। कृषि महाविद्यालय कटघोरा में पदभार ग्रहण उपरांत उनके द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा को आईसीएआर द्वारा एक्रीडिटेशन करवाना प्रथम लक्ष्य निर्धारित कर छात्रों के पठन पाठन से संबंधित समस्याओं का समाधान भी शीघ्र करना का आश्वासन दिया गया।

