NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar राजापाकर /वैशाली कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम में 13 सीआरसी से अनेक छात्र-छात्रा मेला में शामिल हुए.कुल पांच विषयो हिंदी ,अंग्रेजी, उर्दू ,गणित एवं पर्यावरण विज्ञान से एक-एक प्रतिभागी चुने गए. जिसमें जिन्हें प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए विजेता घोषित किया गया .जो जिला कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरसी समन्वयक सह प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी द्वारा किया गया एवं मंच संचालन मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने किया.।
- Advertisement -

निर्णायक मंडली में प्रधानाध्यापक मीनू कुमारी, सरबजीत कुमार ,सतीश कुमार ,मोहम्मद कमरे आलम ने भूमिका निभाया . विजेता खिलाड़ी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों में सुरेश शाह, संजय कुमार, रुपेश कुमार राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,कुमारी सुमन ने सहयोग प्रदान किया .वही नोडल पदाधिकारी के रूप में बीआरसी के लेखपाल राजेश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


