प्रखंड कार्यालय राजापाकर के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  Bihar. राजापाकर /वैशाली. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व अधिकारी जुली कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. संचालन अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल ने किया. मौके पर भूमि विवाद से संबंधित अनेक रैयत किसान शिविर में उपस्थित हुए. राजस्व अधिकारी जुली कुमारी ने शिविर में भूमि विवाद से संबंधित चार मामलो को देखा. जिसमें राजापाकर उत्तरी पंचायत निवासी रमेश प्रसाद सिंह बनाम संगीता देवी, जाफरपट्टी निवासी सुरेश राय बनाम कमलेश राय के मामले को देखा गया .जिसमें दोनों मामलों में वादी पक्ष उपस्थित हुए तथा प्रतिवादी अनुपस्थित रहे. जिसके वजह से दोनों पक्षों को पुणे नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया.।

- Advertisement -

वही एक मामले में वादी एवं प्रतिवादी दोनों अनुपस्थित रहने के कारण उनका मामला नहीं देखा गया. दुसरे मामले में बेलकुंडा निवासी राजा कुमार बनाम देवेंद्र सहनी का दखल कब्जा को लेकर विवाद को देखा गया. जिसमें दोनों पक्षों को अगले शिविर में पूरी कागजात को साथ आने का निर्देश दिया गया. वहीं राजस्व महा अभियान में ऑफलाइन दिए गए आवेदन के संबंध में भी लोगों ने जानकारी प्राप्त किया. वादी प्रतिवादी कोई भी कागज ऑनलाइन राजस्व विभाग के पोर्टल से निकाल सकते हैं. वही जिनके खाता, खेसरा, रकवा में त्रुटि है. उन्हें ऑनलाइन परिमार्जन करने की सलाह दी गई.ताकि कर्मचारी स्थल पर जाकर जांच कर उनके त्रुटि को दूर कर सके. वही म्यूटेशन ऑनलाइन करने की सलाह दी गई तथा किसी बिचौलिया दलाल के फेर में नहीं रहने की सलाह दी गई. भूमि विभाग से संबंधित कोई भी कार्य होने पर सीधे अंचल कार्यालय में संपर्क करने का निर्देश दिया. मौके पर राजस्व अधिकारी जुली कुमारी, अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, डाटा ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार, नवीन कुमार, शेखर कुमार, रूपा कुमारी, संगम कुमार सहित सभी अंचल कर्मी उपस्थित थे.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article