NOW HINDUSTAN korba. Bihar. बिदुपुर बहुआरा/वैशाली घटना बरांंटी थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के वार्ड नंबर 1 की है। जहां सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे बहुआरा वार्ड नंबर एक निवासी महताब लाल सिंह को उनका ही भतीजा मंजय कुमार सिंह ने हंसुआ से कटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पुत्रवधू प्रिया कुमारी ने बताया कि मेरे ससुर महताब लाल सिंह खाना खाकर घर के बाहर धूप में बैठे थे। तभी मंजय कुमार सिंह हरवे हथियार से लैस होकर आया तथा मेरे ससुर महताब लाल सिंह तावर – तोर हमला करने लगा। जिसे देखकर पास ही बैठी मेरी सासू मां सकली देवी बैठी हुई थी हमला होते देखा वह भी दौड़ी तथा अपने पति को बचाने की कोशिश की।
- Advertisement -
इस दौरान हमलावर मंजय कुमार सिंह मेरी सासू मां पर भी हंसुआ से वार किया जिससे उनका हाथ बुरी तरह कट गया एवं कमर पर भी हंसुआ से वार किया। जिस कारण वह जान बचाकर भागी। इसी दौरान हमलावर मंजय कुमार सिंह ने मेरे ससुर महताब लाल सिंह पर तावर तोर हंसुआ से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हमले होते देख मैं भी चिल्लाई लेकिन कोई बचाने नहीं आया। वहीं अन्य ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हम लोग जैसे ही हल्ला सुने 30 40 की संख्या में हम लोग महताब लाल सिंह के घर की ओर दौड़े, तो देखा कि हमलावर मंजय कुमार सिंह हाथ में बड़ा सा हंसुआ लिए हुए हैं और हत्या करने की नीयत से वह हम लोगों की ओर भी दौड़ा जिससे हम लोग जान बचाकर उल्टे भाग खड़े हुए।
घटना की सूचना बरांटी थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर बरांटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार, एस आई विनोद कुमार सिंह, एस। आई मुरली धर राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तथा शव को अपने कब्जे में लिया एवं घटना के बारे में विस्तृत जानकारी परिजनों से प्राप्त की। थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश में जुट गई। इसी क्रम में घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधी मंजय कुमार सिंह को ऊचीडीह चौक के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
मृतक की पुत्रवधू प्रिया कुमारी ने बताया कि अभियुक्त मंजय कुमार सिंह से पूर्व से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। वह अचानक आया और घटना को अंजाम दिया। वही घायल सकली देवी को आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। एक पुत्र एवं दो पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं एक पोता और एक पोती भी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तथा बार-बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे।बीच बचाव करने गई चाची को भी किया घायल।मृतक के बेटी के अनुसार उसके चचेरे भाई मजय सिह ने जघन्य कांड को अंजाम दिया है शंकली देवी अपने पति महताब लाल को बचाने के दौड़ी उसे भी धारदार हथियार से घालय कर दिया
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

