NOW HINDUSTAN. Korba. राजापाकर /वैशाली मौके पर विभिन्न समस्याओं को ले प्रखंड के विभिन्न पंचायत से ग्रामीण उपस्थित हुए .प्रखंड कार्यालय मे सभी विभागों के पदाधिकारी ने अपने-अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को देखा तथा समाधान किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत से लोग विभिन्न समस्याओं को ले जनता दरबार में शामिल हुए. जिसमें नल जल की समस्या, अनुरक्षकों के मानदेय की समस्या सहित विभिन्न समस्याओं को देखा गया. वहीं राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी ने राजस्व कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित अनेक वादो को देखा. लोगों ने परिमार्जन से संबंधित समस्या, दाखिल खारिज से संबंधित विवादों को बताया. जिसे राजस्व पदाधिकारी ने देखा तथा समस्या के समाधान बताया।
- Advertisement -
वहीं कई मामलों को संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी के पास समाधान के लिए भेजा. ज्यादा शिकायत परिवारजन एवं दाखिल खारिज को लेकर था. जिसमें कर्मचारी से रिपोर्ट आने के बाद दाखिल खारिज करने की बात कही. राजस्व महा अभियान में ऑफलाइन आवेदन जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन के संबंध में लोगों ने जानकारी प्राप्त किया. जिसमें बताया गया कि सभी ऑफलाइन आवेदन को ऑनलाइन किया जा चुका है. सभी भूमि के रैयत जमीन संबंधी कोई भी कागजात राजस्व विभाग के पोर्टल पर लोड कर दिया गया है किसी भी साइबर कैफे से जाकर निकाल सकते हैं. अब उन्हें राजस्व कार्यालय में दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी. मौके पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी एवं सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुए ….
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

