वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने किया वनभोज का आयोजन * सैकड़ों आम और खास लोगों ने उठाया पिकनिक का लुत्…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व महापौर जोगेश लांबा के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 18 जनवरी दिन-रविवार को झोराघाट (छुरी) में वनभोज का शानदार आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रखा गया था, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं पूर्व सभापति अशोक चावलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सैकड़ों की तादाद में शामिल श्री लांबा के शुभचिंतकों और समर्थकों को किसी तरह की असुविधा न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा गया। स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत संगीत कार्यक्रम का सबने लुत्फ उठाया।

- Advertisement -

हरियाली, पहाड़ों और शांत वातावरण के बीच हसदेव तट में आयोजित यह वन-भोज कार्यक्रम सहभागियों को रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर प्रकृति के सान्निध्य में सुकून और आत्मीयता का अनुभव कराता है। श्री लांबा के अनुसार वनभोज का मुख्य उद्देश्य आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना तथा मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजन के दौरान आपसी संवाद, सामूहिक भोज और सौहार्दपूर्ण वातावरण की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी सहभागी एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा कर सकें। आयोजन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा था। श्री लांबा ने कहा कि “इस तरह के आयोजन न केवल सामाजिक रिश्तों को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व महापौर श्री लांबा का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें उनके समर्थक, शुभचिंतक और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में भागीदार बनते हैं।

Share this Article