NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिलान्तर्गत छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में कटघोरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत के बाद कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने उप निरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया हैं। प्रार्थी महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं की अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के बिक्री मामले में उसके पति को जेल भेजने के बाद उप निरीक्षक उसे परेशान करता था। साथ ही फोन कर लगातार अश्लील बातें करने और दबाव बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया हैं।
प्रार्थी महिला ने आगे और ज्यादा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 18 जनवरी दिन रविवार को उसके द्वारा घर पहुंचकर जबरन छेड़छाड़ की गयी। प्रार्थी पीड़िता ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को उक्त पूरी घटना बताई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

