खेलो इंडिया कलरिपयतु लीग 2026 में कोरबा के खिलाड़ियों ने 2 काँस्य पदक जीता……….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  खेलो इंडिया इंडियन कलरिपयतु लीग 2026 का आयोजन 17 से 18 जनवरी 2026 तक LNCPE त्रिवेंद्रम के SAI सोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय खेल प्राधिकरण एवं इंडियन कलरिपयतु फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ीयों ने विभिन्न खेल विधा में भाग लेते हुए 2 काँस्य पदक प्राप्त किया और पुरस्कार राशि जीता।

- Advertisement -

यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से कम के खिलाड़ियों के लिए आयोजित थी जिसमे प्रतियोगिता के प्रथम दिन अर्जुन कुमार चंद्रा एवं अनंत स्वर्णकार ने लॉंग स्टाफ फाइट(डंडा फाइट) इवेंट में काँस्य पदक एवं दूसरे दिन अक्षत गुप्ता ने हाई किक इवेंट में भाग लेते हुते छत्तीसगढ़ को काँस्य दिलाया। और शिवम आरण्य ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

इनकी इस उपलब्धि पर अध्यक्ष लखन कुमार साहू सचिव कमलेश देवांगन कोषाध्यक्ष आकाश मौर्य एवं एसोसिएशन के पाधिकारियों ने खुशी जताते हुए आशीर्वाद दिया साथ ही खिलाड़ियो को इंडियन कलरिपयतु फेडरेशन के सचिव अम्बु आर नायर ने उनकी उपलब्धियों पर भरोसा जताते हुए अन्य बड़े प्रतियोगिता में भी इसी तरह छत्तीसगढ़ को पदक दिलाने की बात कहते हुए आशीवार्द दिया।

प्रथम दिवस की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अर्जुन कुमार चंद्रा एवं अनंत स्वर्णकार ने लॉंग स्टाफ फाइट (डंडा फाइट) इवेंट में काँस्य पदक प्राप्त किया है।

Share this Article