NOW HINDUSTAN. Korba. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शालेय शिक्षक संघ कोरबा के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 का विमोचन आज वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा संगठन को बधाई देते हुए कहा भविष्य निर्माता शिक्षक समाज को सदैव छात्र हित में सकारात्मक कार्य करें तथा शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज के निर्माण करें।
- Advertisement -
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा संभाग प्रभारी भवदीप दुबे जी के मार्गदर्शन प्रांतीय पदाधिकारी श्री रामचरण साहू, जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में मंत्री से सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान संघ द्वारा वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन कराया गया। माननीय मंत्री जी ने शालेय शिक्षक संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को एकजुट, संगठित रहकर छात्र हित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

संघ के वार्षिक कैलेंडर विमोचन के अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव धनश्याम प्रसाद रस्तोगी, जिला पधारीकारी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वरी तिवारी सह प्रभारी हेमलता राठौर जिला पदाधिकारी वीरू गुप्ता, वेगेंद्र साहू, राकेश एक्का, उदय शर्मा, गणेश राम प्रजापति, खगेंद्र कौशिक, आरती सराफ, पायल साहू, सरिता आदिले, ललिता तिवारी, ममता राज, आरती केशरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ीउपरोड़ा विनोद चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा भानू प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा समीम खान ब्लॉक अध्यक्ष पाली प्रकाश चंद्र निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष करतला विजेंद्र पाटले, ब्लाक उपाध्यक्ष कटघोरा संदीप जायसवाल, संगठन सचिव प्रहलाद श्रीवास, गजेन्द्र सिंह सुमन, राज लाल मरकाम (प्रचार सचिव), दौलत राम कुर्रे (सचिव) विनोद श्रीवास, कमलेश्वर भारद्वाज, जीवन बघेल, पंचराम देवांगन एवं अन्य शिक्षक साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

