NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. बहुआरा /वैशाली ग्राम बहुआरा की बहु प्रिया कुमारी पति पिंटू कुमार ग्राम बहुआरा ने बराटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमे कहा है कि सोमवार के दिन 12:30 बजे मैं अपने घर के बगल के खेत में साग तोड़ रही थी. साथ में मेरी सास सकली देवी बैठी थी. तथा ससुर महताब लाल सिंह अपने घर के सामने दरवाजे पर खाट पर बैठे थे. तभी मेरे गांव का मंजय राय पिता रामपृत सिंह उर्फ डोमन सिंह ग्राम बहुआरा अपने एक हाथ में लाठी तथा दूसरे हाथ में लोहे का दाब धारदार हथियार लेकर आया. और मेरे ससुर को गाली देने लगा तब मेरे ससुर उसे गाली देने से मना किया तो वह अपने हाथ में लिए लाठी से मेरे ससुर को जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगा. तब उनके चिल्लाने पर मेरी सांस दौड़कर उन्हें बचाने गई.तब तक मंजय राय अपने दूसरे हाथ में लिए दाब से मेरे ससुर पर कई बार दाब से प्रहार कर मार दिया.
- Advertisement -
जिससे उनके शरीर में दोनों हाथ बाय तरफ का कान तथा कई स्थान पर कट गया और उनकी उस स्थान पर मृत्यु हो गई. मेरी सांस जो बचा रही थी उसे भी मजे राय जान मारने की नीयत से कई जगह दाब से हमला कर दिया .जिससे उनकी भी स्थिति गंभीर है. बचाने को कोई नहीं आया. उनका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है. हल्ला हंगामा होने पर मंजय राय अपने हाथ में दाब लेकर भाग गया .अपने ससुर का दाह संस्कार करने एवं सास का अस्पताल में इलाज करने के कारण आवेदन देने में देरी हुई है. आवेदन में जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है. थाने में 28/26 में केस दर्ज किया गया है. केस के आईयो बराटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार बनाए गए हैं।
. वहीं घटना पर स्थानीय मुखिया मनोज राय, डॉक्टर ज्वाला प्रसाद सिंह, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, समाजसेवी राजकुमार राय, उमेश राय, प्रमोद राय आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. तथा बेहद निर्धन परिवार महताब लाल राय के परिजनों को जिला पदाधिकारी वैशाली से 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

