प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत भवन परिसर में श्री हनुमत धाम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा किया गया…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. राजापाकर /वैशाली द्वितीय वर्षगांठ के पावन उपलक्ष पर नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा महायज्ञ के आयोजन को ले आज बुधवार को 551 महिलाओं द्वारा हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. केसीआई विद्यालय राजापाकर के परिसर में धार्मिक अनुष्ठान उपरांत कौन हारा घाट हाजीपुर से गंगाजल लाकर कलश में भरा गया. एवं वहां से कलश यात्रा विभिन्न चौक चौराहा गांव टोलो कसबो का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल बैकुंठपुर ग्राम स्थित पंचायत भवन परिसर पहुंची.।

- Advertisement -

कलश यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे महिला पुरुष बच्चों की भारी भीड़ देखी गई. भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. 9 दिवसीय राम कथा महायज्ञ को ले यज्ञ स्थल पर विभिन्न मिठाइयां की दुकाने, झूले, सौंदर्य प्रसाधनो की दुकान सजी देखी गई. श्री हनुमत धाम सेवा चैरिटेबल  ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य स्वामी कुलदीप दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आज बुधवार को कलश यात्रा के बाद 22 जनवरी 2026 से संगीतमय श्री राम कथा प्रारंभ होगा एवं पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं राम रक्षा स्तोत्र का यज्ञ किया जाएगा. श्री राम कथा प्रशिक्षका एवं कथा व्यास साध्वी स्मिता दीदी करेंगी . 30 जनवरी 2026 कथा विश्राम होगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर के ग्राम पंचायत राज बैकुंठपुर सहित आसपास के गांव में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी. ट्रस्ट एवं ग्राम वासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है. कलश यात्रा में शामिल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश रंजन उर्फ ज्योति, सत्य प्रकाश सिंह, अनिल शर्मा, विपिन कुमार सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष मिश्रा , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमन कुमार उर्फ सुजीत चौधरी , प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत मिश्रा उर्फ विक्की, प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार शाही उर्फ मुन्ना, व्यवस्थापक अमित कुमार  व मुकेश कुमार उर्फ़ गोपाल , ट्रस्ट  कार्यक्रम के संरक्षक शैलेश सिंह, पूर्व शिक्षक अनिल शर्मा , राकेश सिंह व  सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article