वाहन में छात्र-छात्राओं द्वारा स्टंट कर खिड़की से लटक रील बनाने वाले चार स्कार्पियो चालकों पर की गई कार्यवाही…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले में 19 जनवरी को काले रंग की चार स्कार्पियो वाहन के द्वारा लोकमार्ग बालको से आई.टी.आई चौक कोरबा, कोसाबाडी, सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक होते हुए टी.पी. नगर में संचालित एक होटल तक खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डालकर चलाया जा रहा था। उसमें बैठे हुए लोग खिडकी से झांकते हुए हाथ को बाहर निकाल कर मस्ती करते हुए जोर-जोर से चिल्लाते गाना बजाते हुए जा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

- Advertisement -

उक्त वाहन चालकों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 281 बीएनएस 184 एम.व्ही.एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त चारों काले रंग की स्कार्पियो वाहनों को जप्त किया गया एवं वाहन चालक को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। वाहनों पर स्टंट करते हुए रिल्स बनाने वाले बच्चों के पालकों को सुरक्षित रूप से वाहनों में बैठने, यातायात नियमो का पालन करने हेतु समझाइश दी गयी।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे स्टंट कर रिल्स बनाने वाले एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार निगरानी रखी जाएगी एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करी गई।

Share this Article