प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लाश पूर्वक किया गया………

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली न्यूटन क्लासेस राजापाकर के परिसर में संस्थान के डायरेक्टर अमरनाथ चौहान एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई.वही नवयुवक  संघ सरस्वती पूजा समिति नारायणपुर के द्वारा भी माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्वक की गई. लालटु कुमार के टीम द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया . पूजा अर्चना में शामिल राजेश शर्मा, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, अशोक कुमार वाटिका, डब्लु साह, प्रियांशु कुमार, रौशन कुमार, मानव कुमार, बिगु कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।

- Advertisement -

वही सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था कायम रखने को ले अंचलाधिकारी गौरव कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह,  थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा अपने सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो  राजापाकर उत्तरी, बाकरपुर, बरियारपुर, भलुई, जाफरपट्टी आदि पंचायत में भ्रमण करते देखे गए. वहीं अंचलाधिकारी द्वारा सभी पंचायत में पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी को शांति व्यवस्था कायमम रखने को ले मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था. राजापाकर बाजार सरस्वती पूजा समिति द्वारा भी माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. पूजा अर्चना में शामिल अंकित कुमार, आदित्य कुमार, रवि कुमार ,राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं.।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article