NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. डिजाइनर आदिती राज द्वारा केले रेशे से निर्मित माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मूर्ति जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार बनाई गई है .जो कल 24 जनवरी को वैशाली जिला में समृद्धि यात्रा के दौरान जंदाहा प्रखंड के बटेश्वर नाथ स्थान में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा भेंट किया जाएगा. ज्ञात हो को नीलम दीदी जीविका से भी जुड़ी हुई है. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली से केले रेसे से संबंधित विभिन्न कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण लिया था .जिसके बाद से ही वह अकेले रेशे से विभिन्न कलाकृति बनाती है.जिसमें उनके पुत्री अदिति राज डिजाइनर सहयोग करती है।
- Advertisement -

अभी तक नीलम दीदी द्वारा रेशे से बने विभिन्न कलाकृती सत्यमेव जयते गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कृषि मंत्री रामकृपाल सिंह यादव को कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भेंट कर चुकी है. वही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जी के आदेश पर नीलम दीदी द्वारा कलाकृति बनाई गई थी .जो पूनौरा धाम सीतामढ़ी में राम मंदिर शिलान्यास में आने पर गृह मंत्री अमित शाह को राजा जनक के द्वारा खेत जोतने के दौरान हांडी में सीता जी का जन्म हुआ था उसकी कलाकृति भी बनाई गई थी. जो अमित शाह जी को भेंट की गई थी.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

