NOW HINDUSTAN korba. कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय के 25 वें वार्षिक खेल महोत्सव का उद्घाटन केसीसी कैंपस में निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ, इस अवसर पर उन्हाने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, खेल हमारे जीवन के शारिरिक, मानसिक साथ ही बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, पहले कहा जाता था कि “पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब” आज समय बदल गया है,
- Advertisement -
आज व्यक्ति खेलों के माध्यम से अपना जीवन सवांर सकता है, इसीलिये हमें कुछ ना कुछ खेल, योग जैसे किसी ना किसी विधा में रूचि रखनी चाहिए, जिससे हमारा सर्वांगिण विकास हो सके। खेल महोत्सव के होने वाले प्रथम चरण में सभी प्रकार के आउटडोर गेम्स स्थानीय दशहरा मैदान पर हुये, जिनमें मुख्यतः क्रिकेट, बाॅलीबाॅल, खो-खो, कबड्डी, स्लो-साईकलिंग, लाँग जम्प, गोला फेंक, डिस्क थ्रो, 100 मी. एवं 400 मी. रेस, एवं रिले रेस में बीकाॅम, बीबीए, बीसीए, डीसीए, पीजीडीसीए एवं एम एससी (कम्प्यूटर विज्ञान) के छात्र-छात्राओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में सभी प्रकार के इनडोर गेम्स जिनमें मुख्यतः चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कैरम, शतरंज, बोरा दौड़ तथा खेल महोत्सव के तृतीय चरण में महाविद्यालय के सभागृह में रंगोली, पूजा थाली, पोस्टर पेंटिंग, मेंहदी, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल, दुल्हा-दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा दुल्हा-दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को परिलक्षित करते हुए दुल्हा-दुल्हन के वेशभूषा में सुसज्जित होंगे,
इस प्रतियोगिता में दुल्हा-दुल्हन बने प्रतिभागियों का रैम्प वाक होगा प्रतिवर्षानुसार खेल महोत्सव के चतुर्थ चरण में व्यंजन प्रतियोगिता होगा जिसमें केक मेकिंग, छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों एवं भारत के विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न व्यंजनों को बनाने में छात्र-छात्राओं द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जायेगा, कार्यक्रम का समापन आनंद मेला के आयोजन के साथ होगा। कार्यक्रम में निर्णय लेने हेतु निर्णायक समिति का गठन किया गया है जिसमें क्रीड़ा प्रभारी उमाकांत कैवर्त, सुरभि राठौर एवं मेधा सोनी एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, ईरविन कुमार, योगिता अग्रवाल, सिमरन कौर, राखी सोनवानी एवं पियूश साहू सम्मिलित रहेंगे।

