NOW HINDUSTAN. Korba. गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्राइमेक्स एजुकेशन सेंटर, कोरबा (छत्तीसगढ़) में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा परिसर में श्री एम.एल. यादव जी के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
- Advertisement -
कार्यक्रम में प्राइमेक्स एजुकेशन के निदेशक अरुण कुमार जोशी, विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.पी. सिंह, राजेन्द्र सक्सेना , श्री पासवान सहित प्राइमेक्स एजुकेशन की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण उपरांत विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिनमें गणतंत्र दिवस पर भाषण, देशभक्ति नृत्य, चित्रकला, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा विभिन्न राज्यों एवं संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यक्रम शामिल रहे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना रहा।
यह आयोजन प्राइमेक्स एजुकेशन सेंटर की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

