प्रखंड के विभिन्न सरकारी निजी शिक्षण संस्थानो मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. Bigar राजापाकर /वैशाली बराटी थाना क्षेत्र के काशीपुर ग्राम स्थित रानी फुलवंती देवी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय काशीपुर के परिसर में भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने किया एवं संचालन विद्यालय के प्राचार्य सुष्मिता सिंह ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूलमाला अर्पित किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर शोषितो, दलितो, पीड़ितों के मसीहा थे .उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया. वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे. उन्होंने समाज के वंचित वह अंतिम पंक्ति के लोगों की शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया।

भारत संवाद के संयोजक विजेंद्र कुमार ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में हम एकरूपता ला सकते हैं. एवं समरस समाज की स्थापना कर सकते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित अमरेंद्र कुमार, सुष्मिता सिंह, विजेंद्र कुमार, राजीव रंजन, भानु कुमार ,संजीव कुमार, सत्येंद्र सिंह ,डॉक्टर रंजीत कुमार ,उमेश राय, मनोज राय ,राजकुमार राय, नागेंद्र सिंह सहित अनेक लोग शामिल है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article