कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में केले के रेशे से विभिन्न कलाकृति बनाने दिया गया प्रशिक्षण ,….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN राजापाकर /वैशाली  नीलम दीदी ने आज शनिवार को वैशाली में समृद्धि यात्रा के दौरान महुआ मेडिकल कॉलेज के परिसर में लगे जीविका दीदी के स्टॉल पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निरीक्षण के दौरान केले रेशे से बनी माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कलाकृति भेंट किया. ज्ञात हो की नीलम दीदी स्वयं केले रेशे से विभिन्न कलाकृति बनाती है. जिसमें उनकी पुत्री डिजाइनर आदिति राज सहयोग प्रदान करती है. उनके द्वारा केले रेशे से बनाए गए विभिन्न कलाकृति प्रखंड से लेकर जिला तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री एवं विभिन्न अधिकारी पदाधिकारी को भेंट की जा चुकी है।

- Advertisement -

उनके द्वारा बनाई गई भगवान जगन्नाथ की केले  रेशे से निर्मित कलाकृति 2023 में वैशाली में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नीलम दीदी द्वारा भेंट की गई थी . कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पुसा कृषि विश्वविद्यालय सहित कृषि विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अपना स्टॉल लगती है. ज्ञात हो की वैशाली जिले में केले रेशे से निर्मित कलाकृति के क्षेत्र में नीलम दीदी किसी के मोहताज नहीं है. वे अपने कलाकृति से सबका ध्यान आकृष्ट किया है .महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य एक मिसाल है. जो अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article