प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में आज शनिवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HIDUSTAN. Korba Bigar.    राजापाकर /वैशाली गाजे बाजे बैंड बाजा  के साथ सूरतपुर पोखर एवं लोमा पोखर में माँ सरस्वती की मूर्ति  का विसर्जन  किया गया. ज्ञात हो की सरस्वती पूजा के लिए थाना परिसर में आयोजित शांति समिति बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि माता सरस्वती की पूजा उपरांत सभी पूजा व्यवस्थापक मूर्ति का विसर्जन अपने अगल-बगल पोखरो, नहरो में करना सुनिश्चित करेंगे. जिसके आलोक में आज शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में अधिकतर पूजा व्यवस्थापको द्वारा अपने अगल-बगल पोखरो, नहरो में मूर्ति का विसर्जन किया गया।

- Advertisement -

वहीं थाना अध्यक्ष के निर्देश पर चौकीदारों द्वारा भी सभी पंचायत में मूर्ति विसर्जन के लिए निर्देश दिया गया था. वही राजापाकर बाजार सरस्वती पूजा समिति के व्यवस्थापक अंकित कुमार के नेतृत्व में आज शनिवार को माता सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के सूरतपुर पोखर में शांतिपूर्ण किया गया . मौके पर बच्चे सरस्वती माता की जय, विद्या की देवी माता सरस्वती की जय सहित विभिन्न नारे  लगाते हुए एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाते हुए  बैन्ड बाजे के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया. मौके पर उपस्थित राम अवतार शाह, रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, गौरव कुमार, विनोद गुप्ता, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article